अनिता देवांगन@महासमुंद। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के सात जरूरतमंद नागरिकों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद के पुराना रावण भाठा निवासी श्री भूखन लाल साहू, ग्राम भोरिंग के श्री हेमधर आवड़े, श्री श्यामलाल साहू, ग्राम बम्हनी की श्रीमती सरस्वती गायकवाड़, श्री दिनेश कुमार गायकवाड़, ग्राम बरोंडाबाजार के श्री जैतराम साहू एवं ग्राम बनसिवनी के श्रीमती सुरेखा बाई के लिए राशि स्वीकृत किए है।इसी तरह वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सुखरीडबरी की श्रीमती फलेश्वरी चक्रधारी एवं ग्राम गबौद के श्री टीकम चंद दीवान के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत किए है। संबंधितों को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।
नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के सात जरूरतमंद नागरिकों के लिए स्वीकृत किए राशि
