चिलचिलाती धूप से थर्राए लोग, गर्मी से हुए लोग परेशान

अनिता देवांगन@गरियाबंद। साल 2022 मई माह के लगते ही गरियाबंद क्षेत्र का तापमान 42० डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। चिलमिलाती धूप से कई लोगों को सन स्ट्रोक आया तो कई को घमौरी हो गई है। जगह-जगह प्याऊ बनाया गया जिससे राहगीरों को धूप और प्यास से थोड़ी शांति मिलती है। सुबह मौसम में थोड़ी ठंडकता रहती है और नौ बजते ही तापमान बढ़ने लगती है और चिलमिलाती धूप के कारण दस बजे के बाद गर्म हवाएं चलने लगती है। गर्मी और धूप के कारण आधी दुकानें दोपहर में बंद रहती है लोग घर पर आराम करने आते हैं, लेकिन अब मौसम इतना गर्म हो चुका है कि कूलर, पंखा और तो और एसी भी की ठंडकता भी कम पड़ जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *