01 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दी जावेगी कृमि नाशक दवा एल्बेडाजॉल

अनिता देवांगन@कोंडागांव। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 टीआर कुंवर के नेतृत्व में जिले में 05 से 10 मई 2022 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम (एनडीडी) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत् 05 से 07 मई 2022 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस दौरान मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय स्तर पर गृह भ्रमण करते हुए 01 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा एल्बेडाजॉल का सेवन कराया जायेगा तथा माप-अप दिवस 09 से 10 मई 2022 तक उक्त दिवस से छूटे हुए बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेडाजॉल दी जायेगी। इसके लिए जिले में कृमि नाशक दवा खिलाये जाने का लक्ष्य 254454 रखा गया है।
    इस अभियान हेतु जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ ही जिले में राष्ट्रीय कृमि नाशक कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए विगत तिथि 27.04.2022 को जिले के सभी विभाग की कलेक्टर की अध्यक्षता में डीसीसीएम की बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में सभी विभागों को उक्त अभियान में समन्वय कर कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा आम नागरिकों से अपील की गयी है कि 01 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि से बचाने के लिए अभियान के दौरान एल्बेडाजॉल की गोली अवश्य खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *