परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद
गुरुसत्ता आध्यात्मिक संस्थान श्रीं चंकेश्वरी दिव्य धाम व श्रीं हरहरेश्वर महादेव गुरुधाम ग्राम तरीघाट ( राजिम ) जिला गरियाबंद छ. ग. मे साधक, शिष्य के उपस्तिथि व डॉ आनंद मतावले के सानिध्य में अक्ति ( अक्षय तृतीया ) पर प्रातः से साधक शिष्यों व मानव कल्याण हेतु विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराये गये।
प्रातः 04:30 बजे से गुरु पूजन, गुरु मन्त्र न्यास के साथ प्रत्यक्ष गुरु ह्रदय स्थापना प्रयोग के साथ विशेष गुरु मन्त्र साधको को प्रदान करते हुए सिद्ध मन्त्र चैतन्य “शिव – नारायण महालक्ष्मी कवच ” सभी साधको को उपहार स्वरुप गुरूजी द्वारा प्रदान किया गया।
दूसरी सोपान मे श्रीं हरहरेश्वर महादेव का मन्त्रमय अभिषेक अभिजीत मुहूर्त ( 11:36 am से )मे साधको द्वारा संपन्न किया गया।
तृतीय सोपान मे शाम 04:30 बजे से विशेष तंत्रोक्त मंत्रो से पूर्णाहुति संपन्न कराया गया, साथ ही इच्छुक साधको को मन्त्र व विशेष मन्त्र दीक्षा भी प्रदान किये गये।
कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ के अलावा सीमावर्ती राज्यों से भी साधक आये औऱ गुरूजी से आशीर्वाद लिए।
