अक्ति के मूल में कृषक जीवन के परिश्रम एवं धरती के श्रृंगार का भाव सन्निहित है हमारी पुरातन परम्पराओं का निर्वहन हमें अपनी,संस्कृति अपने पुरखों, इतिहास एवं समाज से जोड़ता है- रमन टिकरिहा

🌍 धरती माता से भरपूर अन्न तथा सुख समृद्धि के प्रतिदान की कामना के साथ हर्षोल्लास के साथ ग्राम चुलगहन एवं ग्राम डिड़गा में मनाया गया अक्ति माटी पूजन पर्व धरती माता के संरक्षण संवर्धन हेतु ग्रामवासियों द्वारा लिया गया शपथ।

रानीतराई– माटी पूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन सिंह टिकरिहा ने समस्त ग्रामवासियों को अक्ति त्योहार की बधाई एवमं शुभकामनायेँ देकर कहा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध औऱ गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण औऱ संवर्धन के लिये निरंतर अनेक प्रयास किये जा रहे हैं इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ के प्रमुख अक्ति छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रचा बसा एवमं लोक जीवन में परिव्याप्त त्यौहार पर मुख्यमंत्री जी द्वारा माटी पूजन का आह्वान किया गया जिसका उद्देश्य धरती एवमं हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करना है साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति को पुनर्जीवन प्रदान कर जैविक खेती को बढ़ावा देना है अक्ति के दिन से ही कृषि कार्य का हम सभी मुहरुत करते हैं माँ वसुंधरा समस्त प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि एवमं धन धान्य की परिपूर्णता की कामना कर टिकरिहा ने अपनी बात समाप्त की।

माटी पूजन कार्यक्रम के अवसर पर नीरा पुलस्त्य साहू, ममता ठाकुर, भोज रघुवंशी , विष्णु वर्मा, श्रीराम चेलक, संतोष पटेल, मंजूषा बंछोर, दुकालू निषाद,भोजराम ठाकुर ,राजू ठाकुर, ओमप्रकाश मराठी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *