पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम अचानकपुर में आज अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने माटी पूजन दिवस मनाया। इस मौके पर गाँव के बूढ़ादेव का पूजा कर धान आदि चढ़ाया गया। साथ ही बूढ़ा देव से किसानों ने अच्छी फसल की कामना किये। किसानों ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिये रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग एवं गौ मूत्र व अन्य जैविक पदार्थों का उपयोग करने एवं अन्य लोगो को इसके उपयोग के लिये प्रेरित करने की बात कही गई।
मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच हेमंत ठाकुर, किशन हिरवानी, श्यामलाल साहू, मोना साहू, कल्याणी बंजारे, ऋषि साहू,विनोद साहू, रमेश यादव, खेमलता साहू, ग्राम के बैगा यादव जी सहित अन्य उपस्थित थे।
