ईलाज के दौरान डी.के.एस. अस्पताल रायपुर से फरार हत्या के आरोपी को थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • पैरालिसिस की समस्या होने से ईलाज के लिए डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती था आरोपी

भुवन पटेल@कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तरेगांव जंगल उप. निरीक्षक युवराज साहू के द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में थाना तरेगांव जंगल के अपराध क्रमांक 34/2019 धारा 302 भादवि के आरोप में जिला उपजेल कवर्धा में बन्द आरोपी चमरू बैगा पिता कमल बैगा उम्र 36 साल साकिन लरबक्की थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम पूर्व वर्ष के दिनाँक-23/10/2020 को दोनो पैर में पैरालिसिस की समस्या होने से ईलाज के लिए डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। आरोपी चमरू ईलाज के दौरान मौका पाकर सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था। जिस पर थाना गोलबाजार रायपुर में अपराध क्रमांक -100/2020 धारा- 224 भा.द.वि. कायम कर पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी चमरू राम रायपुर से भाग कर अपने गांव आकर जंगल में छूप कर निवास स्थान बनाकर रह रहा था, आरोपी चमरू बैगा दो दिन पूर्व जंगल से वापस आकर अपने घर में आकर छुपा हुआ था। जिसका छुपे होने की मुखबिर सूचना मिलने पर मुखबिर के बताए गए स्थान नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण तरेगांव पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ घेरा बन्दी कर आरोपी को पकड़कर हिरासत में थाना तरेगांव जंगल लाया गया, जिसे वरिष्ठ अधिकारी गणों के मुताबिक आदेश थाना गोलबाजार पुलिस रायपुर के सुपर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में उ.नि. युवराज साहू, सउनि मुकेश साहू, प्र0आर0 88 देवनारायण चन्द्रवँशी, आर0 913 रिखी मरकाम, सीएफ बल:: प्र0 आर0 – 537 प्रेमचंद कुजर, आर0 क्र0 – 788 अर्जुन नेताम, 813 जगदीश प्रसाद, 721 शिवप्रसाद राठिया, 785 छत्रपाल पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *