प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में वैल्यू ऐडेड कोर्स के तहत दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

पाटन। प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन में 22 एवं 23 अप्रैल 2022 को दो दिवसीय वैल्यू ऐडेड कोर्स के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें भिलाई मैत्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती स्वप्ना अनिल मैम ने विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट एवं सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रथम दिवस टाई एंड डाई ब्लॉक प्रिंट, वेजिटेबल प्रिंट, गोल्डन ट्री मेकिंग बनाना सिखाया द्वितीय दिवस में बोतल आर्ट, सॉफ्ट टॉय मेकिंग, पुट्टी से आभूषण बनाना, फोटो फ्रेम आदि बनाना सिखाया। दो दिवसीय वर्कशॉप में प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ अंजना शरद उपस्थित थी वर्कशॉप में असिस्टेंट प्रोफेसर रेखा नामदेव , डॉ. दुर्गा त्रिपाठी, मीनाक्षी देवी उमा साहू , लीना वैष्णव की सहभागिता रही। वर्कशॉप का विद्यार्थियों ने भरपूर लाभ लेते हुए उत्साह के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समस्त प्रशिक्षणार्थियों को स्वप्ना अनिल मैन के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्राचार्य ने पूरे स्टाफ को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *