प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित

News24carate. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी कल लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है. इससे पहले पीएम मोदी ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति जताई थी.


पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने सभी से लॉकडाउन बढ़ाने सहित इस संक्रमण के निवारण के उपायों और आवश्यक कदमों पर सुझाव मांगा था। इस दौरान सभी राज्यों ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने की मांग की थी। जिसपर केंद्र सरकार विचार कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *