रोशन सिंह@उतई।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का एक मात्र नगर पंचायत उतई जो की आसपास ग्रामों का मुख्य व्यवसायिक केंद्र बिंदु है। यहां पर आने जाने के लिए सुगम मार्ग है,जो की आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी यहां पर महाविद्यालय में अध्ययन करने आते पढ़ाई के दृष्टिकोण से यहां पर सभी सुविधाए मौजूद है। लेकिन आसपास के किसानों को जमीन संबंधी कार्य के लिए,आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए लिए उतई से 15 किलोमीटर दूर दुर्ग जाना पड़ता है इसको ध्यान में रखते हुए उतई नगर को उपतहसील का दर्जा मिल जाए तो बेहतर होगा जिससे किसानों का धन और समय की बचत होगी उसी प्रकार औधोगिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक शासकीय आई टी आई खुल जाए तो विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा हो जाता।यह दोनो मांग अब उतई नगर वासी, किसानों,विद्यार्थियों द्वारा की जा रही है।क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक व छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से दोनो कार्य आसानी से हो सकता है।लेकिन इसके लिए उचित पहल होनी चाहिए।
