बोरीगारका के प्रधानपाठक हुए सेवानिवृत्त पंचायत एवं ग्रामीणों ने दी बिदाई

उतई । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरीगारका में पदस्थ प्रधान पाठक बालाराम साहू शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए इस अवसर पर शालेय परिवार , ग्राम पंचायत एवम ग्राम वासियों ने विदाई कार्यक्रम आयोजित की किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत दुर्ग कृषि सभापति राकेश हिरवानी थे। अध्यक्षता संरपच गुन्जेश्वरी साहु ने किया। विशेष अतिथिगण बी आर सी दुर्ग गोविंद साव सरपंच पाऊवारा वामन साहू ,करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल पूर्व जनपद सदस्य शत्रुघन साहू , हायर सेकंडरी स्कूल पाऊवारा प्राचार्य सुनील यादव , समाज सेवी रामसिंह सोनबेर , वेदनारायन साहू ,एसएमसी अध्यक्ष चुमन यादव , योगनारायन गजपाल , विधायक प्रतिनिधि प्रेमचंद सोनबेर ,चम्पेश्वर , गजपाल , डोमिन साहू शामिल हुए। मुख्य अतिथि राकेश हिरवानी ने शिक्षक बाला राम साहू द्वारा किए गए कार्यो सराहना करते हुए कहा स्कूल में बच्चों , शिक्षकों व ग्राम वासियों की बीच परिवारिक वातावरण बनाकर आपके द्वारा अनुकरणीय योगदान रहा जो ग्राम वासियों के द्वारा स्कूल के प्रति जागरूकता दिख रही है ,उन्होंने यह भी कहा की एक विद्यार्थी को देश के भविष्य रुप में आकार देने का कार्य में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसे बखुबी निभाते हुए बाला राम साहु सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम का संयोजन बोरीगारका स्कूल के शिक्षक प्रेमलाल साहु, रंजना देशमुख, अनिमा चन्द्राकर ,परस राम साहू , रमेश नोरके, प्रहलाद सिन्हा, ज्योति देशमुख,व शाला प्रबंधन समिति के सदस्य द्वारा किया गया। इस दौरानदुलरवा सोनबेर,शिव निर्मलकर, अन्नदा यादव, नेत्रिन साहु,वृन्दा निर्मलकर, पाऊवरा संकुल के समस्त स्कूल स्टाफ,पुरई संकुल समन्वयक महेंद्र साहू व पुरई स्कूल के स्टाफ सहीत ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *