शाखाओं में शौचालय की सुविधा मुहैया कराएं बैंक-उत्तरा सोनवानी


पाटन। सरकार लगातार स्वच्छ भारत के अपने अभ‍ियान को बढ़ावा देने में जुटी हुई है। लेकिन सार्वजन‍िक बैंकों की शाखाओं में शौचालय की सुविधा मुहैया नही है। सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से बैंक में पैसा जमा करने एवं निकालने आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही खुले में ही शौच या पेशाब के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने बैंक में रकम संचय करने के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में कहा कि सभी बैंकों में ग्राहकों को रकम जमा या निकालने के लिये लंबी लाइन लगानी पड़ती है। बैंक अपने कर्मचारियो के लिए तो प्रसाधन सुविधा उपलब्ध करवाती है लेकिन जिनके बदौलत बैंक चलती है। उन उपभोक्ताओं को आज तक प्रसाधन की कोई सुविधा नही है।  बैंक में शौचालय की सुविधा नहीं होने से बैंक में रकम जमा करने या निकासी करने गए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा शर्मिंदगी महिलाओं को उठानी पड़ती है। जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ने शासन एवं सभी बैंक प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि स्वक्छ भारत मिशन के अंतर्गत सभी बैंकों में अतिशीघ्र शौचालय निर्माण करवाया जाए। ताकि बैंक जाने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *