जि.पं. सभापति राहुल टिकरिहा ने प्राइवेट क्लीनिकों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था, स्वास्थ्य विभाग ने आज प्राइवेट क्लीनिकों को खोलने के लिए जारी किए निर्देश, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का ज्ञापित किया धन्यवाद

बेमेतरा. जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के संयोजक राहुल टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को 3 मार्च 2020 को पत्र लिखकर छोटे क्लीनिकों को खोलने एवं प्राइवेट नर्सिंग होम के सुचारू संचालन के लिए पत्र लिखकर निवेदन किया गया था। पत्र को राहुल टिकरिहा ने अपने कार्यकर्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास व स्वास्थ्य मंत्री निवास कार्यालय तक पहुंचाया था। पत्र में राहुल टिकरिहा ने प्राइवेट नर्सिंग होम व छोटे क्लीनिकों के बंद होने से हो रही समस्यों से मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया था। जिसका संज्ञान लेते हुए आज स्वास्थ्य सचिव ने सभी निजी अस्पतालों और निर्सिंग होम्स के नियमित संचालन के निर्देश दिए हैं।

लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों और निर्सिंग होम्स के नियमित संचालन के लिए आज निर्देश जारी कर दिए है। स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह ने निजी अस्पताल संचालकों को पत्र लिखकर जरूरी चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने कहा है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के कारण निजी चिकित्सा संस्थानों द्वारा अस्पतालों का संचालन बंद कर दिया गया है जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जन मानस को सुविधा देने के लिए क्लीनिकों और नर्सिंग होम्स को खोलने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को दिया धन्यवाद

जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने संचालन के लिए निदेश जारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कोरोना संकट के इस विपरीत परिस्थिति में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *