रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर कटघोरा में बरपा रही है। शनिवार को 7 नए मरीज मिले थे। आज सुबह कटघोरा से 5 और मरीजों की शिनाख्त हुई थी। वहीं शाम तक एक और नया मरीज सामने आया। इसके साथ ही रविवार को कुल 6 नए मरीज प्रदेश के हॉट-स्पॉट कटघोरा से सामने आ चुके हैं।
अकेले कोरबा जिले से 23 लोग पॉजीटिव पाए गए, जिसमें कि 22 कटघोरा के हैं। सभी के सभी पुरानी बस्ती इलाके से हैं. इस तरह प्रदेश में कुल 31 कोरोना पॉजीटिव पाए गए, जिनमें से 10 मरीज पूर्ण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। जबकि 21 मरीजों का इलाज अभी जारी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजो की स्थिति:-
5 रायपुर ज़िला
1 दुर्ग ज़िला
1 राजनांदगाँव ज़िला
1 बिलासपुर ज़िला
23 कोरबा ज़िला ( जिसमें 22 कटघोरा )
टोटल- 31
डिस्चार्ज -10
ऐक्टिव- 21 मौत-00
