भूतेश्वर के समीप एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

संध्या सेन news24carate

गरियाबंद नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूर भूतेश्वर नाथ के समीप एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरोदा निवासी बलदेव राम बुधवार को शाम गरियाबंद से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी जैसे ही कोतवाली थाना को मिला तत्काल थाना प्रभारी और एएसआई पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा बनाते हुए शव को नीचे उतारा गया ,वहीं पुलिस विभाग द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *