संत सिरोमणि सेन जी महराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई, भारी संख्या में जुटे सेन समाज के लोग,

पाटन।ब्लाक स्तरीय सेन समाज के तत्वावधान मे इस वर्ष संत सिरोमणि सेनजी महराज की 722वीं जयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई, जिसमे सर्वप्रथम कलशयात्रा पूरे रानीतराई गांव में भ्रमण कराया गया, जो कि अटल चौक होते हैं वापिस सेन समाज भवन में समाप्त हुआ, ततपश्चात संत सिरोमणि सेनजी महराज की पूजा अर्चना की गई, वहीं कार्यक्रम में पहुंचे सेन समाज के अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसमे दुर्ग जिला सेन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र सेन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण सेन जिला सचिव सुमन कौशिक उपस्थित हुए, ततपश्चात मुख्य अतिथि आशिष वर्मा ,विशेष अतिथि जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिपं सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम,जनपद सभापति रमन टिकरिया,सभापति रूपचंद साहू, जनपद पंचायत पाटन के पुर्व अध्यक्ष फकीर वर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रूपेश शुक्ला, उमाकान्त चंद्राकर रानीतराई सरपंच निर्मल जैन, डिड़गा सरपंच ममता ठाकुर,बोरेंदा सरपंच कमलेश वर्मा ,करेला सरपंच लेखनी वर्मा ,पुर्व सरपंच केसरा ईश्वर निषाद का स्वागत अभिनंदन किया गया, अतिथियों ने अपने उद्भोधन मे कहा कि सेन समाज के लोगों कि आवश्यकता जनम से लेकर मरण तक होता है, इसलिए सेन समाज के योगदान को नकारा नहीं जा सकता, वहीं सेन समाज के लोग कुशाग्र बुद्धि के होते हैं, सेन समाज सबसे इमानदार व जिम्मेदार वाला समाज है। कार्यक्रम का अभार नरेश श्रीवास ने किया,कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन सेन, उपाध्यक्ष महेश सेन, सचिव रामजी सेन,सहसचिव टिकेंद्र सेन,यादवराम सेन,सेलुद इकाई अध्यक्ष नरेश श्रीवास, रानीतराई इकाई अध्यक्ष तेजराम सेन,झीठ इकाई अध्यक्ष अरूण कौशिक बनवाली सेन, शेरसिंह सेन,घनश्याम कौशिक, डोमन सेन, दुर्ग जिला मिडिया प्रभारी मुकेश सेन सहित भारी संख्या में सेन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *