पालिका अध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 3 अरब 20 करोड़ 89 लाख 1000 हजार रुपए का अनुमानित बजट 2022-23 किया पारित

  • एक करोड़ 31 लाख 36 हजार 338 रुपए लाभ का बजट प्रस्तुत ।

विक्रम शाह@कुम्हारी। बुधवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी के सभागार में दोपहर 12 बजे अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर की अध्यक्षता में प्रस्तावित अनुमानित आय व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। बजट प्रारंभ करने के पूर्व राजकीय गीत अरपा पैरी के धार का गान सामूहिक रूप से किया गया । अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर द्वारा वित्तीय वर्ष सन 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया गया बजट में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 3अरब 20 करोड़ 89 लाख 01000 हजार का अनुमानित प्रावधान रखा गया। जोकि विगत वित्तीय वर्ष 2021-22 से 3 गुना अधिक है इस तरह निकाय की कुल आय है 3 अरब 20 करोड़ 89 लाख 1हजार व कुल व्यय 3 अरब 7 करोड़ 75 लाख 4 हजार 662 रुपए हैं इस तरह वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक करोड़ 31 लाख 36 हजार 338 रुपए के लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया । इस बजट में आम जनता पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त कर भारित नहीं किया गया है इस बजट में नगर विकास एवं निर्माण के कार्यों में जैसे सामान्य प्रशासन, सार्वजनिक सुरक्षाजन्य, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं लोक निर्माण विभाग (विकास कार्य) सार्वजनिक शिक्षा एवं विविध कार्यों में व्यय किए जाने हेतु प्रावधान किया गया है बजट चर्चा के प्रारंभ में बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण पर पार्षद निश्चय बाजपेई ने अपनी बात रखी।

पालिका द्वारा कराए जाने वाले कार्यो एवं ठेकों से संबंधित सभी कार्यों में पारदर्शिता लाए जाने की बात कही जिसका की सभी ने स्वागत किया । प्रस्तुत समस्त एजेंडों पर पक्ष विपक्ष ने अपनी अपनी बात गंभीरता पूर्वक रखी जिसमें कुछ मुद्दों पर विपक्ष द्वारा असहमति जताए जाने पर अध्यक्ष द्वारा उन पर विचार कर बेहतर कार्य योजना को मूर्त रूप देने की बात कही गई एवं विपक्ष की शिकायतों को दूर कर नगर विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई । अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि नगर में समस्त वालों के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं एवं सब के सहयोग से ही इस कार्य को पूरा किया जा सकता है उन्होंने विकास कार्यों के अपने स्लोगन गड़बो नवा कुम्हारी को मूर्त रूप देने के लिए सब के सहयोग का आव्हान किया । इसके पश्चात सर्वसम्मति से समस्त एजेंडा को पारित कर दिया गया । बजट बैठक में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, लोक निर्माण प्रभारी मनहरण यादव, जल कार्य प्रभारी जानकी ध्रुव, पार्षद नीतू रावते, ओम नारायण वर्मा, प्रमोद चंद्राकर, वीरेंद्र साहू, ललिता ध्रुव, सती यादव, शांति टंडन, लता खैरवार, राकेश कुर्रे, महेश सोनकर, प्रमोद सिंह राजपूत, रागिनी निषाद, लोकेश साहू, ओंकार मारकंडेय, अरुणा साहू, कुमारी निषाद, निश्चय बाजपेई, विनोद कुमार बंजारे एल्डरमैन पवन अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल, सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, एल्डरमैन तीरथ पटेला, अशोक साहू, ललित राजपूत, पार्षद सुधाकर त्रिपाठी व मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीतेंद्र कुशवाहा सहित निकाय के मुख्य अभियंता, लेखापाल, राजस्व अधिकारी एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *