पाटन। पाटन नगर के गौठान में मंगलवार को कार्य के दौरान करेंट लगने से मृत्यु हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने ओएसडी आशीष वर्मा को पीड़ित के परिजनों को भेंट करने भेजा एवं मृतक के परिजनों को 4 लाख देने की घोषणा किये।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि नगर पंचायत पाटन के गौठान में कार्यरत देवेंद्र कुमार मार्कण्डेय के गौठान में कार्य करने के दौरान करंट लगने से निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ।
यह विषय राजनीति का नहीं बल्कि संवेदना का है। भाई देवेंद्र कुमार मार्कण्डेय कांग्रेस सरकार के महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत गौठान में समूह के माध्यम से कार्यरत थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मात्र 4 लाख रुपए की घोषणा करना दुःखद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपने उत्तरप्रदेश के किसानों को 50-50 लाख रुपया दिया और अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरीक के निधन में 4 लाख रुपये की सहायता देना दुर्भाग्य की बात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में जिस प्रकार आपने मृत किसानों के परिवार को राशि प्रदान की है वैसी ही मृत देवेंद्र कुमार मार्कण्डेय के परिवार को 50 लाख रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा करें साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में रखे। चूंकि यह आपके विधानसभा क्षेत्र का विषय है और देवेंद्र मार्कण्डेय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गौठान में कार्यरत थे।
