रानितराई- 1.03 करोड़ से बनेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्टाफ क्वाटर
रानीतराई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई (असोगा) में नए भवन एवं स्टॉफ क्वाटर का भूमिपूजन मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल के प्रतिनिधि आशीष वर्मा ओएसडी, अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, विशेष अतिथि रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला केंद्रीय बैंक दुर्ग, रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, कांग्रेस नेता सोहन जोशी जोन प्रभारी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य बिजली ,शिक्षा, रोजगार, अधोसंरचना ग्रामीण सुदृढ़ता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर विकास को भूपेश सरकार की प्राथमिकता बतलाया, साथ ही अनेक योजनाओं के माध्यम ग्राम स्वराज की स्थापना के लिए व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो यही हमारी सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संकल्प है स्वस्थ जनमानस ही स्वस्थ समाज राज्य एवमं राष्ट्र का निर्माण करते हैं इसी तारतम्यता में रानीतराई स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार तथा स्टॉफ क्वाटर के निर्माण की आधारशिला रखी गयी है ताकि रात्रिकालीन चिकित्सा की सुविधायें क्षेत्र वासियों को उपलब्ध हो छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगतिशील है कल तक पिछड़े राज्य के रूप में पहचाने जाने वाले राज्य ने विगत तीन वर्षों में विकास एवं जनकल्याण के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये हैं आज छत्तीसगढ़ मॉडल समूचे देश को दिशा दिखा रहा है प्रत्येक क्षेत्र में राज्य का प्रदर्शन उत्कृष्ट है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अशोक साहू ने दक्षिण पाटन में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सीएम भूपेश बघेल एवं पाटन विधानसभा प्रभारी ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।
रमन टिकरिहा ने रानीतराई में स्टेडियम, कॉलेज, सिंचाई सुविधाओं, स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल, सुरक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए सीएम भूपेश बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू का धन्यवाद ज्ञापित किए, आभार असोगा सरपंच अशोक रिगवानी ने किया।
इस अवसर पर दयालु साहू, सीता राम ठाकुर, बाबा चन्द्राकर, आयुष टिकरिहा, प्रेम प्रकाश पंडित, डेविड चंद्राकर,डामेंद्र निर्मलकर, मुकेश वर्मा , हरिनारायण साहू, भेद प्रकाश वर्मा निर्मल जैन सरपंच, भविष्य जैन, सुआंजना चक्रधारी, रमेश टंडन, रामा साहू, मूलचंद साहू, नरेश देवांगन, द्रोपती साहू, टिकेंद्र वर्मा, प्रशांत महराज, बालमुकुंद वर्मा, ईश्वर वर्मा, नारद साहू सहित ग्रामीण जन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
