चोलुक्य, डॉ.मनीष व आकृति को यादव ठेठवार समाज गौरव सम्मान



दुर्ग। ठेठवार समाज के युवा प्रतिभाओं सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित चोलुक्य यादव बोरई, छग लोकसेवा आयोग से चिकित्सा अधिकारी पद पर नियुक्त डॉ मनीष यादव दुर्ग एवं मेडीकल कालेज रायपुर में एमबीबीएस के लिए चयन किए गए आकृति यादव कर्मचारी नगर दुर्ग को यादव ठेठवार समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय इकाई द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सदस्य रामकली यादव एवं रिवेन्द्र यादव के आतिथ्य में सिविल लाइन दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र एवं पौधे भेंट किए गए। इस दौरान संगठन की मजबूती एवं समाज के युवा प्रतिभाओं को सामने लाने के विषय पर अतिथियों एवं केंद्रीय विद्यालय उतई के प्रभारी प्राचार्य रविंद्र यादव ,ठेठवार महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद यादव,महासचिव नरोत्तम यदु, गोविंदा लखन यादव, बिरेंद्र यादव आदि ने अपने विचार रखे। परमानंद यादव ने कहा कि इसी प्रकार प्रदेश में समाज के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने सम्मान जारी रहेगा। इस मौके पर वीरेंद्र यादव सत्येंद्र यादव राजेंद्र यादव महेश ठेठवार राजू यादव सूर्यकांत यादव आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन रोमशंकर यादव व आभार प्रदर्शन पुखराज यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *