रानीतराई। ग्राम पंचायत रानीतराई में जल जीवन मिशन के तहत नल पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है जिसकी विधिवत शुरुआत दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जनपद पंचायत पाटन सभापति रमन टिकरिहा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमिटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के करकमलों से हुई थी , परंतु जल जीवन मिशन कार्य के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है नवनिर्मित (निपानी ओदरागहन) मार्ग एवमं (सेलूद, जामगांव, रानीतराई, पाटन) मार्ग को डामर रोड को मनमाने तरीके से खोदकर पाइप लाइन बिछाया जा रहा है जिससे सड़क को भारी क्षति पहुँच रही है औऱ सड़क की चौड़ाई भी बहुत कम हो चुकी है एक ही समय में गाड़ियों को आने जाने (आर-पार होने ) में भारी दिक़्क़त हो रही है, दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है, विगत दिनों हुई अकस्मात बारिश से पाइप लाइन बिछाने के लिये खोदे गये मलबे को डामर सड़क पर ही रखा गया है जिससे स्थानीय निवासियों व्यापारियों को भारी दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है डामर सड़क एवमं नाली के मध्य 6 फुट जगह होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा डामर सड़क को ही खोदा जा रहा है जोकि सरासर अनुचित है।
जिम्मेदार भी मौन बने हुये हैं वर्षों की प्रतीक्षा के बाद बने सड़को की इस दुर्दशा एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान से ग्रामीण में काफ़ी रोष है उन्होंने तत्काल ही इसकी मरम्मत की माँग की है ।
रानीतराई में जल जीवन मिशन के तहत नल पाइप लाइन बिछाने के कार्य में ठेकेदार की मनमानी, नव निर्मित डामर सड़क को खोदकर डाला जा रहा पाइप
