आरटीई के तहत 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

संध्या सेन@फिंगेश्वर। शासन के योजना अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस साल भी शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बच्चों को निजी विद्यालयों में संचालित प्रथम प्रवेश कक्षा में 25% निशुल्क प्रवेश दिया जाता है ।सहायक नोडल प्राचार्य बीएल ध्रुव ,प्राचार्य पंडित राम विशाल ने बताया कि हमारे नोडल क्षेत्र के अंतर्गत संचालित निजी विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर राजिम, सरस्वती शिशु मंदिर कुम्ही, मल्टीमीडिया स्कूल राजिम, और तेजस्वी विद्या मंदिर राजिम में 25% पात्र बच्चों का प्रवेश निशुल्क शिक्षा(आरटीई) के तहत दिया जाता है ,इसमें प्रवेश की प्रक्रिया पालको द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरने के पश्चात पात्रों का चयन डी. पी ,आई ,रायपुर द्वारा ऑनलाइन लॉटरी करके दिया जाता है, इस योजना के तहत प्रवेश छात्रों को, प्रवेश कक्षा से कक्षा बारहवीं तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, समस्त पात्र हितग्राही चॉइस सेंटर या कंप्यूटर सेंटर से 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर, सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *