पाटन। विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद के बावाकुटी मोहल्ले के ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। मौषम के बेरुखी के बाद से आज शाम तक बिजली की व्यवस्था मोहल्ले में दुरुस्त नही किया गया है। शादी के सीजन में जिसके घर मे मांगलिक कार्यक्रम आयोजित है वे सबसे ज्यादा परेशान है। इस संबंध में बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से बात करने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नही हो पाई है जिसके कारण स3 लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
