परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में शुरू किया गया था।। पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किए गए इस योजना काे प्रदेश के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इन इलाकों के हाट-बाजारों में पहुंचने वाले ग्रामीणों का मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है। यह योजना जून 2018 से शुरु की गयी है। बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना की सतत क्रियान्वयन संबंधित स्वास्थ अमला द्वारा बेहतरीन तरीका से किया जा रहा है।जिसका आम नागरिकों को भरपूर लाभ इस योजना का मिल रहा है।इसके लिए समीक्षा मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस योजना को प्रदेश में लागू करने के संबंध में मुख्यसचिव और सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिख कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं।
इस योजना के अंतर्गत ग्राम बासिन में भी प्रत्येक शुक्रवार के दिन हाट बाजार में स्वास्थ शिविर लगाकर लोगो को उपचार के साथ साथ स्वास्थ से संबंधित अहम जानकारी दी जा रही है। आयुष विभाग के आयुर्वेद चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर अलका रागासे एवम एलोपैथी विभाग से एनएएम कल्पना गायकवाड के द्वारा हाट बाजार के मध्य क्लिनिक लगाकर मरीजों का बीपी, शुगर जांच किया गया एवम दवा वितरण किया गया।जिसको लोगो का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।आयुष विभाग के चिकित्सक लगातार शासन की योजना की योजना को लोगो तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे है।
