पाटन। देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हमरलैब का अवलोकन करने सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल यूएसए दिल्ली, महाराष्ट्र, मणिपुर,मध्यप्रदेश आदि से दल आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन पहुंचा। दल में बड़ी बारीकी से लैब और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का कार्य समझा। इंटीग्रेटेड डिसीज़ सर्विलेंस प्रोजेक्ट और इंटीग्रेटेड हेल्थ इम्फोर्मेशन सिस्टम के तहत डेटा कलेक्शन , एनालिसिस, रेस्पॉन्स आदि पर बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने विस्तार से प्रेसेंटेशन दिया। उपस्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य जगहों से बीमारियों की सर्विलेंस, इंफोर्मेशन, फीडबैक, रैपिड रेस्पॉन्स, जिला सर्विलेंस यूनिट एवं अन्य सूचना केंद्रों/कंट्रोल रूम में सूचना का आदान प्रदान से संबंधित जानकारी प्राप्त की। ब्लॉक डेटा मैनेजर श्री टीमन साहू ने आईएचआईपी पोर्टल के बारे में जानकारी दी। हमर लैब में फील्ड से आने वाले सैंपल की मैपिंग, ट्रांसपोर्टेशन, रिपोर्टिंग आदि को समझा। डेटा को आगामी समय मे कैसे डिजिटलाइजेशन किया जाना प्रस्तावित है उस पर चर्चा की गई। सीडीसी नई दिल्ली के माइक्रोबायोलोजिस्ट डॉ अंशुमन मिश्रा ने आगे के विस्तार के बारे में अवगत कराया। बीपीएम पूनम साहू ने संचारी रोगों और गैर संचारी रोगों के सर्विलेंस की जानकारी दी।
विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने पाटन के बीपीएचयू एबम हमर लैब में हो रही गतिविधियों की सराहना की। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में की जा रहे विस्तार एवं अपग्रेडेशन की तारीफ की गई।
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हमरलैब का अवलोकन करने दिल्ली, महाराष्ट्र, मणिपुर एवं मध्यप्रदेश की टीम पाटन पहुंची
