.अवैध कनेक्शन, सरकारी जमीन मे बिजली कनेक्शन की आबंटन उजागर कर रहा है जिम्मेदारो की लापरवाही
परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद
जिले में बिजली की चोरी एवं अवैध कनेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसमें ईमानदारी से बिजली बिल पटाने वाले उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और जो सीधे साधे ग्रामीण है उन्हे लम्बी-लम्बी बिल पकड़ा रहे है व जब उपभोक्ता शिकायत करे तो भी कनिष्ठ यंत्री साहब को कोई फर्क नहीं पड़ता। जिले के बासीन सहित कौंदकेरा दोनो कनिष्ठ कार्यालय का हमेशा से यही हाल रहा है।हमेशा से विवादों में रहने वाले कौंदकेरा कनिष्ठ कार्यालय में अवैध कनेक्शन बिजली इस कदर हावी है कि इसे रोक पाने में साहब पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है साथ ही बासीन कनिष्ठ कार्यालय के ही अंतर्गत सरकारी जमीन पर कनेक्शन देना ज़िम्मेदारो की मेहरबानी और लापरवाही को साफ उजागर करती है साथ ही साहब के विभाग के प्रति कर्तव्य का पर्दाफाश भी करता है। दोनों डिवीजनों के अंतर्गत , टीसी कनेकशन, सरकारी जमीन पर आवंटन कर दिया गया है। साथ ही किसानों को रसीद भी नहीं दिया गया। जानकार बताते हैं कि ऐसा भी मामला हैं की ट्यूबवेल खोदा हि नही गया है पर उनका पक्की कनेक्शन जरूर हो गया है ।बासीन डिवीजन अंतर्गत कनिष्ठ यंत्री साहब की मनमानी इस कदर हावी है कि सूचना के अधिकार के तहत जब जानकारी मांगी गई तो साहब जानकारी देना उचित नही समझा इससे साफ नजर आता है कि दाल में कुछ काला है अभी तो साहब आपने सच्चाई छुपाने की जानकारी नहीं दे रहे हैं वही नदी नाले में कई ऐसे पंप लगाए गए हैं जो चोरी चुपके चल रहा है जिसमें साहब एवं उसके कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता ।बताना लाजमी है की बिजली विभाग बासीन व कौंदकेरा सब डिवीजन का विवादों से पुराना नाता है वही जब मामले की जानकारी लेने कनिष्ठ यंत्री संजय यादव को दो बार फोन किया गया पर उन्होंने फोन रिसीव नही किया।बहुत सारे ऐसे और मामले है जिसका जल्द ही उजागर किया जाएगा।
