छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री ने नियमित टीकाकरण सुबह 8 से 1 बजे तक किये जाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डा मनिन्नदर कौर दि्वेदी को पत्र लिख कर भीषण गर्मी को देखते हुए नियमित टीकाकरण सत्र का समय सुबह 8 से 1 बजे तक किये जाने की मांग की है ।

सैय्यद असलम ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाता है। जिसमे गर्भवती माता ,नवजात शिशु, और शिशुवती माताओ को सेवाएं प्रदान की जाती है। अधिकांश जगह कूलर एंव पंखे नही है । प्रदेश मे पारा 44 डिग्री के आसपास होने को है लू चल रही है । जिससे हितग्राही भी प्रभावित हो सकते है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी प्रभावित हो रहे है। दोपहर मे सन्नाटा पसरा होता है कर्मचारी अकेले गर्मी की धूप वाली हवाए झेलते है। जनहित में टीकाकरण का समय प्रातः 8 बजे से 1बजे किया जाना उचित होगा। मांग करने वालो मे प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा , महामंत्री गण आलोक मिश्रा ,सैय्यद असलम, आर डी दीवान , रविंद्र तिवारी, आर विश्वास, अन्नू राव , तूफान अली, अनिल पांडेय, जाकिर हुसैन, सबीना मंसूरी, अजय परिहार, भूपेन्द्र राय, संजय नायडू, गौरेनाथ ,इंद्र सेन ,सहित अन्य सभी जिला अध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *