वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नन्दघर परियोजना (एक सामाजिक पहल) के अंतर्गत आज दिनाँक 20.04.22 को दुर्ग स्थित नंदघर खुड़मुड़ी-3 में परियोजना के ऑपरेशन पार्टनर जनमित्रम कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच रमाभारती ध्रुव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप मैं उपसरपंच दिलीप कुमार साहू पुरुषोत्तम ध्रुव( शिक्षक) जवाहर चौहान वार्ड पंच थे।
स्वास्थ्य शिविर में श्रीमती अंजना शर्मा (N.MA) ,निकिता देवांगन सी एच ओ पवन दीवान, आर एच ओ श्रीमती कांति दिनकर आर एच ओ उपस्थित रहे।
इस स्वास्थ्य शिविर में जनरल चेकप के ,साथ साथ बच्चों का वजन बच्चों का परिधि व गंभीर कुपोषित मध्यम कुपोषित बच्चों का चेकअप किये एवं, बीपी शुगर एचबी टेस्ट, कमजोरी, शारीरिक दर्द, बीमारियों के लिए लोगों की जांच की और दवाइयां वितरण किया यहां के क्षेत्रवासी इस स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर और लगते रहने की बात पर जोर दिया और आज के इस शिविर की बहुत ही सराहना की आज के इस स्वास्थ्य शिविर में मलेश्वर बंजारे ,दिव्या देवांगन ,प्रियंका वर्मा ,मनोज कुमार,क्लस्टर कोऑर्डिनेटर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस शिविर मैं महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर मैडम अंजुम अली ठाकुर जी ने संचालन किया और लोगों को लाभान्वित किया साथ ही आज के इस शिविर में दुर्ग जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मेंद्र साहू साथ में पंकज वर्मा (डीपीएम)शामिल हुए जिन्होंने नंद घर परियोजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि आने वाले समय में नन्द घर परियोजना के अंतर्गत महिलाओं बच्चों को किस किस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर को लेकर श्रीमती रमा भारती ध्रुव जी ने बहुत सराहना की गई उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में कार्य करने वाले क्लस्टर कॉर्डिनेटर नंद घर कार्यकर्ता सहायिका से हम संतुष्ट हैं आज की इस शिविर में इनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही । मैं अपनी ओर से पूरे जनमित्रम् व वेदांता समूह का धन्यवाद देती हूं और आशा करती हूं कि आगे भी आप हमारे लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते रहेंगे धन्यवाद।
