लोहरसी में परिजनों की स्मृति संजोने एक नई पहल,,,,,गार्डन में झूले और बेंच लगाकर ग्राम की सुंदरता बढ़ाने आगे आए परिजन

पाटन (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) पाटन ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम लोहरसी मे कुछ परिवारों ने अपने परिजनों की स्मृति को संजोय रखने एक नई पहल की है जिससे परिजनों की यादें भी बनी रहेगी तथा गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी।उन्होंने विभिन्न सामग्री स्कूल व गार्डन में झूले तथा बैठने की बेचें उपलब्ध कराई है।जिसकी अब खुले दिल से लोग सराहना करने लगे है।गांव के ही पंखतीया तालाब मे कुर्सी झूला लगाया गया है।इस नेक कार्य के शुरुवात स्व.केजू राम चन्द्राकर की स्मृति में उनके पुत्रो रामगोपाल, ईश्वरी ,डोमन , महेन्द्र ने की है। स्व,चेला राम चन्दाकर की स्मृति मे उनके पुत्र टीकम,और गोलू के द्वारा भी दो नग कुर्सी दो नग झूला लगाया गया है। इस पहल का असर भविष्य में दिखने मिलेगा जब गांव की व्यवस्था गांव के ही सक्षम परिवार अपने पूर्वजों की यादों में करने लगेंगे इससे अनेक कार्यों को ग्रामीण स्तर पर ही मदद मिलेगी और उसे शासन पर आश्रित ना रहकर ग्रामीण ही पूरा करने लगेंगे ।यदि ऐसा हुवा तो हर गांव अपने आप में एक मॉडल के रूप में ग्रामीणों की मदद से ही विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *