विक्रम शाह@कुम्हारी । कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा में शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1006 वी जयंती पर परीक्षेत्र साहू संघ जंजगीरी के तत्वधान में ग्रामीण साहू संघ परसदा द्वारा मां कर्मा महोत्सव व आदर्श विवाह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम दो चरणों मे संम्पन्न हुआ प्रथम चरण में कार्यक्रम की शुरुवात महिलाओं द्वारा कलश यात्रा कर की गई। जयंती के अवसर पर एक जोड़े का आदर्श विवाह भी करवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद विजय बघेल ने साहू समाज के लोगों को बधाई देते हुए समाज के योगदान पर अपनी बात कही। द्वितीय चरण के कार्यक्रम में समाज से जुड़े युवाओं को दानवीर भामाशाह प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमे मुख्य कुम्हारी के देवेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। अतिथियों में अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, दीपक साहू, पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, राजेन्द्र साहू, श्यामलाल साहू, लखन साहू, जीवन लाल साहू, राजेश साहू, टूम्मन साहू, यूजेन्द्र साहू, सती यादव, मनहरण यादव, प्रमोद राजपूत, मुख्य रूप से शामिल हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में मां कर्मा जयंती की समस्त समाज के नागरिकों को शुभकामनाएं दी व परिणय शुत्र में बंधे नवदंपति कमल साहू व गायत्री साहू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने घोषणा के माध्यम से समाज द्वारा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया जिसमें 25 लाख की लागत से सामाजिक भवन निर्माण व जंजगिरी परिक्षेत्रिय कार्यलय हेतु सर्व सुविधायुक्त भवन शामिल है। उन्होंने युवाओं के लिए खेल मैदान व सड़क नाली से सम्बंधित निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका परिषद को 24 करोड़ की स्वीकृति को भी बताया यही नहीं उन्होंने कर्मा जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। जिसमें परिक्षेत्र साहू संघ जंजगीरी अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू उपाध्यक्ष राजमणि साहू पार्वती साहू घनश्याम साहू योगेश साहू मुरारी लाल साव हितेंद्र साहू अशोक साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की आयोजन में ग्रामीण साहू संघ में कमलेश साहू पन्नालाल साहू त्रिभुवन साहू बरातू साहू माखन साहू शिवकुमार साहू जयराम साहू कमलनारायण साहू ईश्वरी साहू दुर्जन साहू लोचन साहू सुरेंद्र साहू चोवाराम साहू सहित ग्रामीण साहू समाज परसदा के सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मुरारीलाल साव एवं आभार भुजवल साहू ने किया।
