आजादी के अमृत महोत्सव आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत सेलूद में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ

पाटन। आजादी के अमृत महोत्सव आयुष्मान भारत योजना के तहत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन ग्राम सेलुद में किया गया।
कार्यक्रम मुख्यातिथि सांसद विजय बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य दुर्ग हर्षालोकमणि चन्द्राकर थी। कार्यक्रम में विशेष रूप संजय बघेल , लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा बीपी जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जाँच सर्दी ,बुखार ,गर्मी में होने वाले वायरस बीमारिया की निशुल्क जाँच कर दवाई वितरण किया गया साथ ही कोरोना टिका लगाया गया। वही बच्चों के उचित स्वास्थ्य हेतु योग का भी संदेश दिया गया। शिविर का आसपास के अनेको गाँव के ग्रामीणो में लाभ लिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विजय बघेल ने कहा कि ऐसा स्वास्थ्य शिवीर लगना बेहत जरूरी ताकि सब स्वस्थ व मस्त रह सके। वही हर्षा चन्द्राकर ने शिविर की सराहना करते हुए ग्रामीणो को गर्मी के मौसम में सेहद का विशेष ख्याल रखने का सलाह दिए।
इस अवसर पर बीएमओ आशीष शर्मा, सरपंच खेमीन साहू, तारेंद्र बंछोर, शुभम शर्मा, सुरेंद्र बंछोर, किरण सोनवानी,तनुजा साहू, संगीता ठाकुर, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *