पाटन। मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में टिकेश्वर पटेल को योग सिरसासना में विश्व रिकॉर्ड बनाने पर और छत्तीसगढ़ का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर मरार समाज पाटन राज ने टिकेश्वर पटेल का किया सम्मान और कुछ आर्थिक सहयोग किए। जिसमें मुख्य अतिथि मरार समाज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल ,आत्माराम पटेल और 52 गांव के समस्त मरार समाज के लोग शामिल थे। सभी ने टिकेश्वर पटेल की इस उपलब्धि को देखते हुए बधाई और शुभकामनाएं दिए साथ ही साथ उनके सहयोग के लिए जिम्मेदारी उठाएं कि वह अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।
योग में विश्व रिकॉर्ड बनाकर और छत्तीसगढ़ का ब्रांड एंबेसडर बनने पर मरार समाज पाटन राज ने टिकेश्वर पटेल का किया सम्मान
