संकुल स्तरीय स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम अंगना म शिक्षा का हुआ मगरघटा में आयोजन

  • संकुल केंद्र परसदा के स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं की एक नई पहल पदमिनी ध्रुव,रेवती बारले,मोंगरा निषाद का हुआ स्मार्ट माता के रूप में सम्मान

पाटन। संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में संकुल स्तरीय स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम ” अंगना म शिक्षा ” का आयोजन संकुल शैक्षिक समन्वयक /संकुल प्रभारी के आयोजकत्व एवम प्रधानपाठक / शिक्षक–शिक्षिकाओं के संयोजकत्व में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैलचित्र में पूजा अर्चना के साथ हुआ । मां शारदे की वंदना ” हे वीणा वादिनी मां मेरे मन में रमा तेरा नाम ” बहुत ही सुमधुर आवाज में संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा प्रस्तुत किया गया । पश्चात अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य , रूपरेखा , इसकी जरूरत क्यों एवम इसे कैसे संचालित किया जाना है इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 5–8 आयु वर्ग के बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए समग्र शिक्षा एवम प्रथम संस्था के माध्यम से स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम ” अंगना म शिक्षा का आयोजन किया जा रहा है । बच्चे की प्रथम गुरु माता होती है तथा बच्चों के शारीरिक , मानसिक , बौद्धिक विकास में उत्तरोत्तर उन्नति हेतु माताओं की अहम भूमिका होती है । माताएं घर पर रहकर अपने घरेलू सामग्रियों — बर्तनों , अनाजों , सब्जियों के माध्यम से उन सामग्रियों में छिपी हुई ज्ञान को बच्चों तक पहुंचा सकते हैं ज्ञान की बातें बता सकते हैं , छोटी छोटी गतिविधियों के माध्यम से अपने बच्चों को शिक्षा दे सकती हैं विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से अपने बच्चों को गणित , विज्ञान , गणितीय संक्रियाएं एवम अभिव्यक्ति कौशल बोलना सीखना , पढ़ना , अंकों को जोड़ना , घटाना एवम विभिन्न भाषायी कौशल का विकास कर सकते हैं। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से माताओं की उपस्थिति में अलग अलग 9 काउंटर बनाकर बच्चों का नामांकन एवम सपोर्ट कार्ड वितरण कर — संतुलन बनाकर चलना , कूदना , पेपर फोल्डिंग , वर्गीकरण , क्रम से लगाना , मिलान करना , रंग पहचान , चित्रवाचन , पढ़ना , आकार पहचान , गिनना , अंक पहचान , जोड़ घटाना , रंग भरना , सामाजिक व भवनात्मक विकास भाव पहचानना जैसे विभिन्न गतिविधि कराया गया तथा माताओं द्वारा अपने बच्चों का आकलन भी किया गया । अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में माताओं एवम बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। स्मार्ट माता के रूप में — श्रीमती पदमिनी ध्रुव , श्रीमती रेवती बारले , श्रीमती मोंगरा निषाद का चयन किया गया एवं उन्हें स्मार्ट माता का ताज पहनाकर सम्मानित भी किया गया । अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में श्रीमती स्वाति सेन , जयंत कुमार वर्मा , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती एम.एस .खलखो , श्रीमती मेघा गुप्ता बारले , कोमल सिंह ठाकुर , कौशल कुमार शुक्ला सहित समस्त शिक्षक–शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने तथा आभार प्रदर्शन प्रधानपाठक जयंत कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से — श्रीमती लक्ष्मी बंधे , दीपा , सावित्री , रूखमणी , सविता , जानकी , महेश्वरी यादव , देवकी यादव , रोहणी यादव , लता यादव , शारदा निषाद , शीतल यादव , आशा चेलक , चित्ररेखा , कुमारी , मनीषा , कुंती टण्डन , राजबती टण्डन सहित बड़ी संख्या में माताएं , शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण , माता समिति के सदस्य गण , पालक गण , जनप्रतिनिधि एवं बच्चे उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *