छत्तीसगढ़ में मिलें 7 नए कोरोना पाजेटिव संख्या बढ़कर हुई 25

रायपुर. कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है। प्रदेश में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. सभी कोरबा जिले के कटघोरा से है। मरीजों की जमातियों से कनेक्शन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कयास लागए जा रहे हैं इन सभी का भी जमातियों से कनेक्शन हो सकता है।

गौरतलब हो कि 4 अप्रैल रात को कटघोरा से 1 पॉजिटिव मरीज भर्ती किया गया था। इसके बाद 9 अप्रैल को कटघोरा से ही 7 और पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं शनिवार को कटघोरा से ही 7 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सातों पॉजिटिव को एम्स रायपुर लाया गया है। अभी तक एम्स रायपुर में कुल 25 कोरोना के मरीज भर्ती हुए है। जिसमे से ईलाज के बाद 10 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिसमे कटघोरा के एम मरीज भी शामिल है। अभी कटघोरा से ही 15 मरीज भर्ती है।

कोरोना मीटर छत्तीसगढ़

नए केस- 07

कुल संक्रमित- 25

ठीक हुए- 10

मौत- 00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *