उतई. लड़की से छेड़छाड़ कर परेशान करने तथा गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को उतई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार चौक उतई निवासी नारायण मरकाम नाम का युवक एक लडक़ी का लगातार पिछले कुछ दिनों से पीछा करता था। मौके मिलते ही युवती को बदनाम करने के नियत से छेड़छाड़ करते थे। बताया जाता है कि युवती को जान से मारने की भी धमकी दिया जाता रहा। इस शिकायत के बाद उतई पुलिस ने उक्त युवक की पतासाजी शुरू की। युवक को पकड़ने के बाद काफी पूछताछ किया गया जिसके बाद आरोपित ने अपना जुर्म कबूल किया। उतई पुलिस धारा 294, 506 ,354, 354 घ के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया
