अंकित बाला@कांकेर। कांकेर पुलिस ने आईपीएल सट्टे मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये के नगदी रकम सहित 20 लाख की संपत्ति भी बरामद की गयी है । करोड़ो के आईपीएल सट्टे के कारोबार में पकड़े गये आरोपियों के पास से बरामद लेपटॉप में करोड़ो रुपये के ट्रांजेक्शन भी मिले है , वहीं आईपीएल सट्टे के इस कारोबार के तार दुबई जुड़े होने के अहम सबूत भी पुलिस ने बरामद किये है । पुलिस के अनुसार पकड़े गए 7 आरोपियों में 3 अलग-अलग राज्य से है औऱ सभी आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंक के 35 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए है, जिसमे कुछ एटीएम कार्ड किराए पर सट्टे के इस कारोबार में उपयोग के लिए लाये गए थे । कांकेर पुलिस द्वारा माकड़ी मोड़ में मुखबीर के द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दिया गया जहां लाल रंग की बोलेरो कार क्रमांक सीजी 19 बी.एन 7666 कार में आरोपी देवव्रत विश्वास पिता निपेन्द्र नाथ विश्वास उम्र 24 वर्ष निवासी पी.व्ही. पंखाजूर , आरोपी कमलेश मजुमदार पिता मनोज मजुमदार उम्र 22 वर्ष निवासी पी.व्ही. 99 , आरोपी हर्षित सरकार पिता हरिदास सरकार उम्र 24 वर्ष निवासी पखांजूर मिले । आरोपियों ने बताया कि अन्य आरोपी साथी हिमेन्द्र कुमार पिता निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश , रुकेश कुमार निवासी रांची झारखंड , रोहित गुप्ता निवासी सागर मध्यप्रदेश है जो ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी का काम कर रहे हैं। आरोपी हर्षित सरकार ने बताया कि उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए जगदलपुर में अविनाश अतुल्य अपार्टमेंट जगदलपुर में दस हज़ार रुपये में किराए पर फ्लैट लिया है जहां उसने अपने नाम पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट लाइन एवं राउटर लगा के रखा है जिस पर वाटसअप माध्यम से लोगों के द्वारा रुपयों का लेन देन कर दाव लगाने पर सट्टेबाजी का कारोबार किया जाता है। आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई है उक्त सात आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है । कांकेर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है ।
कांकेर पुलिस ने आईपीएल सट्टे मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया
