गुण्डरदेही (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के निजीकरण के फैसलों का पूरे देश में कांग्रेस लगातार पूरी दमदारी के साथ विरोध करती आ रही है।प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है ।ओर प्रदेश में भी कांग्रेसियों ने लगातार विभिन्न आयोजनों और आंदोलनों के माध्यम से केंद्र की निजीकरण नीतियों का विरोध किया है।ऐसे समय में बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा से कांग्रेस के विधायक कुंवर सिंह निषाद के करीबी उनके प्रतिनिधि व राजनीतिक सलाहकार राजेश बाफना ने दो दिन पूर्व अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर साल के 365 दिनों की विस्तृत व्याख्या करते हुवे निजीकरण का समर्थन करते हुवे अन्य लोगों से भी समर्थन मांगा है।
कांग्रेस पार्टी जो केंद्र में विपक्ष की भूमिका में है और केंद्र की अनेक नीतियों को जनता के लिए अहितकारी बताते हुवे उसका विरोध करती आई है ।ऐसे समय में एक समर्पित कांग्रेसी सिपाही की जवाबदेही बनती है की वो पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित नियमों और आदेशों का पालन करे।किंतु गुण्डरदेही विधानसभा में कांग्रेसी विधायक के करीबी के मन में बात दबी ना रह सकी और सार्वजनिक रूप से ना सही अपने व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से केंद्र सरकार की निजीकरण का समर्थन किया है।जिसको लेकर क्षेत्र के कांग्रेसी भी मजे लेने से नही चूक रहे हैं।ऐसे ही एक कांग्रेसी साथी ने ट्रेक सीजी न्यूज को जानकारी भेजकर वास्तविकता से अवगत कराया है।
कांग्रेसी भी करने लगे है दबी जबान से निजीकरण का समर्थन,,,,,गुण्डरदेही कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि ने निजीकरण पर अपना समर्थन व्हाट्सएप स्टेटस में डाला
