रिसाली ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) आम आदमी पार्टी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्ति उपरांत संजीत विश्वकर्मा के कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर आम आदमी पार्टी के श्री संजीव झा विधायक दिल्ली व प्रभारी छत्तीसगढ़ , प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी , प्रदेश सह सयोजक सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री वदूद आलम, मेहरबान सिंह जिलासंगठन मंत्री अमित हिरवानी, विधान सभा अध्यक्ष निशीकांत के समक्ष अपने विधान सभा के अलावा वैशाली नगर से अपने पूर्व फौजी साथी हरप्रीत बाल (पूर्व सैनिक अध्यक्ष, जिला दुर्ग) ने अपने सभी साथियों के साथ, भिलाई नगर विधान सभा से शिवम एवं साथी , ग्राम मचांदुर , ग्राम घुघुसीडीह, खोपली, उतई ,उमरपोटी, डुंडेरा, पुरैना, पुरई, पिपरछेड़ी, गनियारी, नगपुरा, खुरसुल, खपरी, चंदखुरी, धनोरा ,पाऊवारा, बोरीगारका , अंडा ,स्टेशन मरोदा नेवई, मरोदा टैंक, रिसाली, मरोदा सेक्टर से 342 नए साथियो जो की अपने समाज एवं क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखते है इन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली प्रदेश प्रभारी संजीव झा , प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने संजीत विश्वकर्मा के आम आदमी पार्टी कार्यालय शुभारंभ को लेकर पार्टी के लिए समर्पण को दर्शाते हुए कहा आज लग रहा है की वो दिन दूर नही है जब छत्तीसगढ़ में भी ईमानदार सरकार होगी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से नजर आने लगी है संजीत विश्वकर्मा ने कहा की एक साल के लिए आम आदमी पार्टी अगर यहां सरकार बना ले तो अपने काम के दम पर आगामी चुनाव जीतेंगे ।
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा अध्यक्ष संजीत विश्वकर्मा ने दिखाई ताकत,,,,,,सिर्फ 10दिनों में संजीत के आम आदमी पार्टी में जुड़ते ही दुर्ग जिले का बढ़ा हौसला
