भगवान परशुराम जन्मोत्सव यात्रा 03 मई भानुप्रतापपुर से प्रारंभ होगी /07 मई को रायपुर में प्रादेशिक आयोजन,,,,,ज्ञानेश्वर (विक्की)मिश्रा महासचिव बनाए गए

दुर्ग ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) दुर्ग शहर और जिला सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में रखी गई बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा जी अध्यक्षता पंडित अशोक शर्मा जी विशेष अतिथि राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी प्रदेश महिला मंच की सचिव सुमन पांडे शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी प्रदेश पदाधिकारी अक्षय दीवान अभिनव शुक्ला नीतीश शुक्ला चंद्रशेखर पांडे थे बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा 3 मई से भानूप्रतापपुर शुरू होगी जो पूरे महीने प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी तथा 7 मई को रायपुर में प्रदेश स्तरीय शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेशभर से सभी जिलों से विप्र जन शामिल होंगे राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज यह कैसा समाज है जो पूरे विश्व व संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए ही कार्य करता है और अपना पूरा जीवन विश्व कल्याण मि लगा देता है इसीलिए ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा ब्राह्मण समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा क्योंकि इस देश की संस्कृति और सभ्यता को बचाना ही हमारा मूल उद्देश्य है पंडित अशोक शर्मा एवं सुमन पांडे ने दुर्ग जिले में भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाकर कार्य किया जाने पर जोर दिया बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज का पुनर्गठन भी किया गया
दुर्गा सर्व ब्राह्मण समाज में घनश्याम प्रसाद दुबे महामंत्री सुशील झा उपाध्यक्ष महेश दुबे बृज मोहन तिवारी अरुण मिश्रा को सचिव किशोर तिवारी संगठन सचिव सुधीर पांडे संगठन सचिव तथा दुर्ग जिला महिला मंच में श्रीमती मंजरी दुबे को अध्यक्ष संध्या तिवारी जिला उपाध्यक्ष प्रीति दुबे जिला संगठन सचिव वंदना शर्मा शहर महामंत्री सुमन शर्मा शहर प्रचार सचिव एवं दुर्ग जिला युवा मंच अध्यक्ष के लिए वरुण जोशी उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ज्ञानेश्वर मिश्रा महासचिव गौरव शर्मा सचिव राकेश शर्मा शशिकांत दुबे मयंक दुबे संगठन सचिव सुनील मिश्रा लक्ष्मी नारायण दुबे प्रचार सचिव प्रशांत पांडे राजेंद्र शर्मा संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष के लिए अविनाश तिवारी को मनोनीत किया गया
इस कार्यक्रम में नारायण दत्त तिवारी भूपेंद्र तिवारी चंद्रशेखर पांडे ब्रह्मा तिवारी शिवाकांत तिवारी शिवम शुक्ला राजेश वाडल यार हरेंद्र पांडे अनिल शुक्ला राजेंद्र शर्मा संजय पांडे अनिल दुबे काफी संख्या में विप्र जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन पांडे एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *