कार्यशाला भवन स्वीकृति के लिए कलाकारों ने माना विधायक अमितेश शुक्ल का आभार
अब कलाकारों को होगी अभ्यास के लिए सुविधा

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद,राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्री ने कलाकारों के विभिन्न अवसरों में कार्यक्रम की तैयारी अभ्यास करने में हो रही असुविधाओं को देखते हुए भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृति प्रदान किया है ।उल्लेखनीय है कि विधायक श्री शुक्ल ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में निर्माण कार्यों के लिए सात करोड़ पन्द्रह लाख स्वीकृत प्रदान किया गया है। लोक कला मंच ” संझा बिहनिया ” लोहरसी (राजिम) वि .खं. फिगेश्वर जिला गरियाबंद के कलाकारों के लिए अभ्यास करने के लिए कार्यशाला भवन की स्वीकति प्रदान किया है । वर्ष 2019 में जिला स्तरीय सिरजन लोक कला महोत्सव ग्राम लोहरसी आगमन पर विधायक श्री शुक्ल के दूवारा घोषणा किया गया था। जिसे निर्देशित कर शीघ्र निर्माण की मंजूरी मिलने से ” संझा बिहनिया ” के लोक कलाकारों और सिरजन लोक कला साहित्य संस्था जिला गरियाबंद के कलाकारों और साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है । तथा इसके लिए विधायक अमितेश शुक्ल का आभार व्यक्त किया है
जिसमें संरक्षक राघोबा महाडिक, ललित महाडिक, मीता महाडिक, सिरजन के प्रदेशाध्यक्ष डां दीनदयाल साहू कला परंपरा के प्रांताध्यक्ष डा डी पी देशमुख जस सम्राट दुकालू यादव डा ईश्वर तारक, आशा ध्रुव जिला प्रमुख और संझा बिहनिया के संचालक , गायक ,गीत,संगीतकार राजकुमार यादव संस्थापक गौकरण मानिकपुरी, अध्यक्ष सेवक ठाकुर, बाबूलाल साहू , उपाध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी, खेमबाई निषाद, पूना बाई रमेश बंसोड,चुम्मन सिन्हा, यशकुमार साहू,चैतू राम तारक, बुधारु यादव, दौलत यादव, धनजी साहू , तुलेश्वर घृतलहरे,ब्लाक अध्यक्ष फिगेश्वर, पवन घृतलहरे ब्लाक अध्यक्ष छूरा ,गिरवरसिह ध्रुव ब्लाक अध्यक्ष गरियाबंद, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष ललिता यादव ,धमतरी जिला अध्यक्ष संगीता मानिकपुरी, कोमल दास मानिकपूरी,भागवत सेन,योगेश चक्रधारी, हीरा ईश्वर चक्रधारी प्रहलाद मानिकपुरी
मनीराम कंवर चंदू कंवर हिरण निषाद, युगलकिशोर साहू, खेंमचंद यादव, कु. नंदनी यादव, गायत्री राजपूत, कमलेश कौशिक, सोहन साहू विजय पटेल, संगठन के समस्त पदाधिकारीयो एंव कलाकारो ने विधायक महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
