भुवन पटेल@कवर्धा। गत 12 अप्रेल को कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल और सीएचसी बोड़ला का निरीक्षण करने रायपुर से 6 सदस्यीय टीम कवर्धा पहुँची। टीम ने सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल और इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला अस्पताल परिसर में गार्डनिंग, साफ-सफाई और अन्य अनेक व्यवस्थाओं के चलते टीम काफी संतुष्ट नजर आई। टीम में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ रवि शंकर सत्यार्थी, डॉ तरुण कुमार उप संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ प्रदीप टण्डन राज्य कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम, श्री रामकृष्ण पांडेय अस्पताल कोऑर्डिनेटर एसएनए, श्रीमती कविता चन्द्राकर सम्भागीय सलाहकार क्वालिटी, डॉ सुरेंद्र शर्मा प्रोग्राम ऑफिसर जपाइगो, शामिल रहे
उल्लेखनीय है कि अस्पतालों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता को बढ़ाने तथा संक्रमण रोकने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसे सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं का पालन करना आवश्यक है।
जिला अस्पताल और बोड़ला सीएचसी का कायाकल्प योजना के लिए निरीक्षण
