उत्तर बस्तर कांकेर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री. के. एल. चौहान ने जिले के सभी समाजसेवी संगठनों एवं एनजीओ से कहा है कि गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को सीधे अपने स्तर से खाद्य समग्री न उपलब्ध कराते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से ही सूखा राशन उपलब्ध कराया जावे।
कलेक्टर ने जिले के सभी समाजसेवी संगठन व एनजीओ से अनुरोध करते हुए कहा है कि कोई भी एनजीओ या समाजसेवी संगठन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समूह में भोजन बनाकर नहीं देंगे, बल्कि सूखा राशन व अन्य खाद्य सामग्री जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर ही प्रदान कर सकते है।
