*बालोद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला और अर्जुंदा ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा से हुई थी इस्तीफे की शुरुवात*
– सरकार बनने के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता उपेक्षित-सुरेश साहू
दक्षिण से शुरू इस्तीफे की शुरुवात उत्तर, पूर्व ,पश्चिम को भी अपने चपेट में ना ले ले।

बालोद *(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)* बालोद जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष,गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ,गुंडरदेही तहसील साहू संघ के प्रथम अध्यक्ष,15 वर्षो तक सरपंच ग्राम पंचायत भाठागांव (रनचिरई ) ,सेवा सहकारी समिति भाठागांव के अध्यक्ष के पदों पर रहे क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता सुरेश साहू ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को भेज दिया ।ज्ञात हो कि इससे पूर्व बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के दो बार जिला अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला एवं अर्जुन्दा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा ने भी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुवे कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।गुंडरदेही ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू ने कहा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिस पीड़ा को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।मैं उनकी सभी बातों से सहमत हूं।और उनके निर्णय के साथ हूं।मैं स्वयं लंबे समय से एक कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी के रूप में लगातार तन,मन,धन से पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का निर्वहन किया हूं ।पर दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सरकार और कांग्रेस संगठन ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान नही रखा।आज सरकार और संगठन में जो बड़े बड़े चेहरे दिख रहे है उनका कांग्रेस के 15 वर्षों के संघर्ष से दूर दूर का कभी नाता नही रहा। ये चेहरे सरकार के मंत्रियों और विधायकों के करीबी हो गए और मेहनतकश कार्यकर्ता काफी दूर हो गए l सरकार बनने के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है।कार्यकर्ता अपने एवं जनता की समस्याओं को लेकर मंत्री विधायक के चक्कर लगा रहे है।उन्हें पूछने वाला कोई नही है।उनका एक छोटा सा काम नही हो रहा है।यहां के बड़े नेता सिर्फ कमीशन खोरी में लिप्त होकर अपनी जेब भरने में लगे है।कार्यकर्ताओ का सिर्फ शोषण हो रहा है।सुरेश साहू ने कहा कांग्रेस जब विपक्ष में थी तब प्रदेश के बड़े नेतागण कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया करते थे।यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनती है तो बूथ के कार्यकर्ताओ की अनुसंशा के आधार पर कार्य कराए जाएंगे,उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सम्बधित विधायक द्वारा किया जाएगा।उनका सम्मान रहेगा।परन्तु कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई सारी बाते झूठी निकली।श्री साहू ने कहा गुंडरदेही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विश्वास कांग्रेस के बड़े नेताओं के ऊपर से उठ गया।कांग्रेस ऐसी पार्टी हो गई है जिसकी कोई नीति है ना रीति यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश साहू ने आगे कहा दुर्भाग्य है कि आज हजारो कार्यकर्ताओ की मेहनत से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनी।पर कांग्रेस का कार्यकर्ता उपेक्षित है।कांग्रेस की इन सभी स्थितियों को देखकर मैंने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी।उन्होंने कहा की यह उपेक्षा सिर्फ बालोद जिले के कांग्रेसियों की नही अपितु पूरे प्रदेश के संघर्ष के दिनों के कांग्रेस के साथी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं किंतु कह पाने और सामने आने में झिझक रहे है । बालोद से हुई वरिष्ट कांग्रेसियों के इस्तीफे की शुरुवात की आग पूरे प्रदेश में फैलेगी और कही ऐसा ना हो की 2023 के चुनाव में जमीनी और समर्पित कार्यकर्ताओं के लाले पड़ जाए।
