पाटन। -नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत अटारी वार्ड से होकर बहने वाली नहर में बहते हुए एक नवजात शिशु की शव मिली है ज्ञात हो कि पाँच दिन पहले ही निस्तारी तलाबों में पानी भरने पानी छोड़ा गया है उसी में कुछ बच्चे खेल रहे थे इस दौरान उन्हें पॉलीथिन में लिपटे,झाड़ियों में फंसे बच्चे के शव को देखकर बड़ो को सूचना दी फिर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को जांच में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी ने कहा कि मामले को विवेचना में लिया गया है किसी ने मृत बच्चे को फेक दिया है या कोई और कारण है पता किया जावेगा,,
पाटन के अटारी में नहर में मिला नवजात शिशु का शव
