विक्रम शाह@कुम्हारी । चैत्र नवरात्र के नवमीं तिथि में प्रभु श्री रामचन्द्र जी का भव्य शोभायात्रा सेवा संकल्प समिति कुम्हारी द्वारा निकाला गया। शोभा यात्रा सुबह से ही ढोल बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए बाजार चौक से निकलकर वार्ड 07 रामनगर पहुंचा जहां लोगों द्वारा शोभायात्रा का पूजा-अर्चना कर आतिशबाजी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा आगे विभिन्न वार्डों से गुजरते हुए अपने प्रारंभिक स्थान में पहुंचा, यात्रा के दौरान प्रत्येक वार्डों के नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत फूलों व पुष्प गुच्छों से किया शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर सरबत व प्रसाद भी बांटी गई। शोभायात्रा का समापन देर रात तक हुआ। इस भव्य शोभायात्रा में बाजे गाजे के साथ भगवा झंडे व भगवा रंग में रंगें लोग भव्य आतिशबाजी करते दिखे जिससे कुम्हारी का माहौल भगवा मय एवं राम मय हो गया। शोभायात्रा की जानकारी देते हुए समिति के सदस्य सुजीत यादव ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ भोग भंडारा एवं सरबत पिला कर किया गया जिनके बाद विभिन्न वार्डों में घुमाया गया इस यात्रा में नगर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
राम नवमी पर निकाला गया राम जी का भव्य शोभायात्रा बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
