ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम की तैयारियां

रायपुर ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख). मैथिल ब्राह्मण सभा द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार जो 10 जून निर्धारित है उसकी तैयारी हेतु बैठक सभा के अध्यक्ष श्री आनंदमोहन ठाकुर जी की अध्यक्षता में विद्यापति भवन, मैथिलपारा, पुरानी बस्ती में सम्पन्न हुई.
सभा के सचिव नितिन कुमार झा ने बताया कि बैठक में हुई चर्चा के अनुसार अब तक लगभग 20 बटुकों के परिजनों ने सामूहिक उपनयन संस्कार करवाने हेतु रुचि दिखाई है. बटुकों के पंजीयन हेतु सात हजार एक सौ रुपये की राशि रखी गई है तथा अंतिम तिथी 25 मई निर्धारित की गई. कार्यक्रम स्थल श्री दूधाधारी सत्संग भवन होगा. कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु विभिन्न व्यवस्था समितियां बनाई जायेंगी.
बैठक में प्रमुख रुप से आनंदमोहन ठाकुर अध्यक्ष, नितिन कुमार झा सचिव, सुप्रभ झा, भवेश पंकज झा, मुख्य आचार्य डॉ. आशुतोष झा, डॉ. दिलीप झा, बृजेश आनंद ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, मनीष झा, पं. पंकज झा, गणेश झा, सौरभ झा, विप्लव झा, विकास ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शोभिता पाठक, सचिव श्रीमती प्रिया ठाकुर, श्रीमती विनोदनी ठाकुर, श्रीमती आशा ठाकुर, श्रीमती ऊषा झा, श्रीमती अल्पना झा, श्रीमती ममता झा, श्रीमती रीना झा, श्रीमती माला झा, श्रीमती रागिनी ठाकुर, डॉ. श्रीमती अमिता झा आदि उपस्थित थे. बैठक का संचालन अध्यक्ष श्री आनंदमोहन ठाकुर ने एवम् आभार सचिव नितिन कुमार झा ने व्यक्त किया. सभा की इसी विषय पर आगामी बैठक 24 अप्रैल को विद्यापति भवन में रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *