भिलाई आगजनी पीड़ित परिवारों से मिले राकेश पांडे,,,,पीड़ितों को उक्त स्थान से भगाने के साजिश कर्ताओं को चेतावनी उजड़े परिवार वहीं बसेंगे वापस

भिलाई (न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय ने भिलाई में हुई आगजनी में जले सौ से डेढ़ सौ घरों के परिवारों से घटना स्थल पर पहुच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा उनको हर एक मुमकिन सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और प्रशासन की ढीली कार्यवाही पर रोष व्यक्त किया ।साथ ही न्यायिक जांच एवं पीड़ित परिवार के पुनर्वास की मांग की ।पीड़ित परिवारों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुवे कहा की यह आगजनी उन्हे हटाकर उक्त भूमि धनाढ्यों को देने की साजिश का हिस्सा है किंतु वो वर्षों से काबिज उक्त स्थान को छोड़कर जाना नही चाहते ।उनकी बातें सुनकर राकेश पांडे ने सभी परिवारों को आश्वस्त किया की सभी पीड़ित परिवार वहीं रहेंगे जहां वो वर्षों से बसे हुवे है।किसी को हटाया नही जाएगा ना ही ऐसी सोच रखने वालों के मंसूबों को पूरा होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *