ग्राम चिंगरी में ग्रामीण शिविर आयोजित,,,,,शैलदेवी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने दिया सतर्कता संदेश

उतई (ट्रेक सीजी न्यूज/सतीश पारख) शैल देवी महाविद्यालय के समाज कार्य (MSW) मेंअध्यनरत छात्र द्वारा ग्राम चिंगरी में 09 अप्रैल को ग्रामीण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कुली छात्रों व ग्रामीण जन के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर ग्राम स्वच्छता, जल संरक्षण, पालीथीन मुक्त गांव, व्यसन मुक्त गांव बनाने गांव के लोगों को जागरूक किया गया ।साथ ही आनलाइन वित्तीय लेने देन, तथा किसी को भी एटीएम पिन ,OTP, या,CVV की जानकारी नहीं देने का संदेश दिया गया। , स्कूली बच्चों का खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कार वितरण भी किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम की सरपंच श्रीमती पुष्पा देशमुख प्रधानपाठक श्री चंद्राकर सर, शैल देवी महाविद्यालय सहा. प्राध्यापक श्री ढालसिंग साहू सर , चतुर्थ सेम. से छात्र शिवानी शर्मा, यादवेंद्र साहू , सोमेंद्र साहू, चंदन कुमार, चमेली पटेल, राजीव वर्मा , स्वेता भारदीय , द्वितीय सेम. से छात्र जागेश्वर प्रसाद, नेमीचंद साहू, अनिल देवांगन, हेमंत देशमुख पूजा चंद्राकर, दीप्ति देशलहरा, नंद नवरंगे, मंजू यादव, गीतांजली यदु, राज राजेश्वरी पाटिल, मिनाक्षी, गार्गी वर्मा, आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *