पाटन। तहसील मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे गांव तरीघाट जहां लोगों को आम जरूरत या रोजमर्रा के काम में जाने के लिए दोपहिया, चारपहिया वाहनों की आवश्यकता होती थी, जिसमे उन्हें पेट्रोल भरवाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पाटन या अभनपुर, भखारा सहित बड़े शहरो की ओर रूख करना पड़ता था, परंतु अब गांव में ही पेट्रोल पंप खुलने से लोगो व आम राहगीरों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि गांव में कुबेर फ्यूल की सुविधा उपलब्ध होने से अब लोगों को अन्यत्र जगह जाने की आवश्यकता नहीं होगी,वहीं तरीघाट मेन रोड होने के साथ दुर्ग से पाटन होते अभनपुर, नयापारा, राजिम,गरियाबंद, व पाटन से भखारा,कुरूद,धमतरी, राजधानी रायपुर जाने वाले यात्रियों को सुगम सुविधा उपलब्ध हो रही है,इस मौके पर गांव के सरपंच अशोक साहू, पंच गंगा राम ,मुकेश सेन ,डोमेश,मनोज, नरेश सिन्हा ,रविकांत सहित ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
तरीघाट में पेट्रोल पंप खुलने से लोगों मे खुशी की लहर ,अब ब्लाक मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा
