उतई ( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) पशु चिकित्सक वक्ता डॉ बी डी साहू (पीएचडी -पशु चिकित्सा विज्ञान ) पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (छ ग शासन) डौंडी जिला बालोद, छ ग . ने किसानो तक लोकवाणी रेडियो के माध्यम से
पशुपालन की जानकारी
दिनांक 10अप्रैल 2022 रविवार समय 11बजे से 11:30तक (श्री भूपेश बघेल जी, माननीय मुख्यमंत्री छ ग शासन के लोकवाणी रेडियोवार्ता कार्यक्रम के तुरंत बाद ) लोकवाणी 89.6एफएम में गौठान में संचालित नरुवा गरूवा घुरुवा बाड़ी, गोधन न्याय योजना और राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी प्रसारित की जाएगी. इस कार्यक्रम को समस्त गणमान्य जन प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक अपने ग्राम के किसान पशुपालक अनुश्रवण करें ।कार्यकम को 89.6FM रेडियो स्टेशन को रेडियो या मोबाइल में ट्यून कर या लोकवाणी 89.6FM मोबाइल एप्प में सीधा प्रसारण कर सुन सकते है. अपनी सुविधा अनुसार 24घंटे पुनः सुनना चाहते है तो लोकवाणी 89.6FM का मोबाइल एप्प प्ले स्टोर से Lokvani Durg 9.2 MB डाऊनलोड कीजिये और ऑडियो पॉडकास्ट में जा कर सुन सकते है. रेडियो प्रसारण पश्चात सुझाव या प्रतिक्रिया लोकवाणी 89.6FM के मोबाइल एप्प में और फ़ोन नंबर 8109983187 में दे सकते है . सर्व विदित है कि लोकवाणी 89.6FM रेडियो छत्तीसगढ़ के पाटन से प्रसारित ऑनलाइन सामुदायिक कार्यक्रम है जिसके श्रोता सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ और भारत के उत्तर मध्य प्रान्त में उपलब्ध है. किसानो के पशुपालन की पारम्परिक जानकारी को वैज्ञानिक सिद्धांतो और तरीको से परिपूर्ण कर आजीविका संवर्धन के साधन के रूप में विकसित करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन प्रतिबद्ध है. आम जनो को गांधीजी के सुराजी ग्राम योजना के माध्यम से स्वालम्बन के लिये क्षमता विकसित करना है. जल सरंक्षण,पशु संवर्धन और जैविक खेती अपनाकर पर्यावरण प्रदुषण रहित स्वास्थवर्धक खाद्य श्रृंखला की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुये उनका समावेशी विकास करना है. इसी तारतम्य में पशुपालन की जानकारी छत्तीसगढ़ी में लोकवाणी 89.6FM के माध्यम से रेडियो प्रसारण प्रस्तुत किया जा रहा है. जिसका एप्प लिंक माध्यम से सुना जा सकता है।
App link https://play.google.com/store/apps/details?id=com.atc.LokvaniDurg
iPhone App ID https://apps.apple.com/in/app/lokvani-durg/id1549506571#?platform=iphone.
।।।।
